Ghaziabad : भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है हर एक मंडल -संजीव शर्मा

Share

गाजियाबाद :- भारतीय जनता पार्टी में इन दिनों बूथ सत्यापन का कार्य अंतिम चरण में है जिसके अंतर्गत कवि नगर मंडल के शाहपुर बम्हेटा ग्राम में सेक्टर संयोजक विजय यादव के घर पर बूथ सत्यापन को लेकर एक बैठक हुई और बूथ समितियों का सत्यापन किया गया। जिसमें महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, सुशील गौतम, मंडल प्रभारी उदिता त्यागी,मंडल अध्यक्ष दुष्यंत पुंडीर मंडल, संयोजक अशोक राव, मंडल महामंत्री राहुल तोमर, मंडल उपाध्यक्ष विजय धामा,मंडल मंत्री राजीव मेहरा,दयानंद गिरी, नरेंद्र चौधरी एवम अन्य लोग उपस्थित रहे।

इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि कविनगर मंडल में अन्य मंडलों की तरह पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यहां के राजनीतिक समीकरण बेहद जटिल है। जिसके अंतर्गत पार्टी को इस मंडल में अतिरिक्त प्रयास की आवश्यकता है।

इसी क्रम में बम्हेटा में एक बैठक का आयोजन किया गया। जहां मंडल स्तर के पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। श्री शर्मा ने कहा कि संगठनात्मक कार्य के लिए पार्टी ने विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिन पर दिन रात काम किया जा रहा है।

वही इस मौके पर कविनगर मंडल प्रभारी उदिता त्यागी ने कहा कि उनकी पूरी टीम एकजुट होकर संगठन के कार्य में लगी हुई है। बूथ सत्यापन से लेकर अन्य आवश्यक कार्य महानगर अध्यक्ष के दिशा निर्देशन में लगातार जारी हैं। निश्चित रूप से पार्टी ने जनसेवा कर लोगों के दिलों में जगह बनाई है। आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा ऐतिहासिक सफलता दर्ज करते हुए दोबारा सरकार बनाएगी।