गाजियाबाद :- विक्रम त्यागी न्याय मंच के तत्वाधान में आज पांचवे दिन भी धरना जारी रहा दिन प्रतिदिन जिस प्रकार समय बीतता जा रहा है सभी की चिंता भी बढ़ती जा रही है कल जैसा की कानपुर की खबर सुनने को मिली उसके बाद सभी के मन में एक डर सा बैठ गया ।
आज धरने में त्यागी ब्राहमण वेलफेयर के पदाधिकारियों ने भूख हड़ताल कर धरने को मजबूती प्रदान की जिसमें अध्यक्ष विकास त्यागी मुरादनगर प्रभारी जितेंद्र त्यागी अनुज त्यागी संजय त्यागी मोदीनगर के पदाधिकारी विशेष त्यागी अनुज त्यागी सतीश बकरवा सत्येंद्र त्यागी वीरेंद्र त्यागी आदि पदाधिकारी गण सहित बसपा विधायक सुरेश कश्यप जी, बसपा जिला अध्यक्ष कुलदीप कुमार ओके जी, बसपा कोर्डिनेटर रवि जाटव जी, बसपा प्रवक्ता धर्मवीर चौधरी जी,बसपा के वरिष्ठ नेता के डी त्यागी जी, पवन त्यागी जी कांग्रेस प्रभारी गुड्डू युवा कांग्रेस नेता विनीत त्यागी जिलाअध्यक्ष विजेंद्र यादव सुरेश चौधरी अक्ष्यवीर त्यागी नरेंद्र भारद्वाज ममता त्यागी सपा के एमएलसी राकेश यादव जे पी कश्यप बिल्डर एसोसिएशन अध्यक्ष अश्वनी त्यागी पूर्व मंत्री सतीश शर्मा भाजपा नेता राजदीप त्यागी मास्टर प्रवीण त्यागी सिहानी नरवीन त्यागी त्यागी उधर शाहपुर गांव के युवा लोगों ने भी धरने पर पहुंचकर अपनी अहम भूमिका निभाई । इस दौरान अभय त्यागी दीपक त्यागी विमल त्यागी अतुल त्यागी अक्षय त्यागी उज्जवल त्यागी मोनू त्यागी आदि उपस्थित रहे ।

राष्ट्रीय त्यागी युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष त्यागी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन त्यागी सभी ने पहुंचकर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन को जल्द से जल्द सहकुशल बिल्डर विक्रम त्यागी की बरामदगी के लिए सचेत किया। जिस प्रकार कानपुर का संजीत यादव का मामला सामने आया है । उसी प्रकार अभी तक यह प्रकरण चल रहा है ।
ग्राम मंडोला के किसान आंदोलन के लोगों ने रात्रि में कैंडल मार्च निकालकर रोष व्यक्त किया जिसमें आर डी त्यागी नीरज त्यागी हिमांशु त्यागी अमित त्यागी श्याम त्यागी मास्टर महेंद्र त्यागी व अन्य ग्रामीणों उपस्थित रहे।
त्यागी युवा संघ द्वारा प्रशासन को सचेत किया गया की एक बड़े आंदोलन की तैयारी कि जा रही है जिसमें प्रशासन खुद जिम्मेदार होगा विक्रम यागी न्याय मंच के संयोजक पत्रकार आशित त्यागी ने कहा एक तरफ महामारी देश पर हावी होती जा रही है और दूसरी तरफ प्रशासन की नाकामी इसको देखते हुए दिन प्रतिदिन सभी व्यक्तियों का रोष बढ़ता जा रहा है।