Ghaziabad : सपा नेताओं ने लगाया सरकार पर ब्राह्मणों की हत्याओं का आरोप

Share

गाजियाबाद :- समाजवादी पार्टी के दो युवा ब्राह्मण है योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। दोनों ही नेताओं का कहना है कि योगी सरकार ब्राह्मण हत्या की दोषी है। ऐसे में सरकार को नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र देना चाहिए और धार्मिक कर्मकांड द्वारा पश्चाताप करना चाहिए क्योंकि ब्राह्मण हत्या के बाद निश्चित से प्रलय आता है।

इस संबंध में सपा युवा नेता पंडित राहुल शर्मा ने कहा कि हम ब्राह्मण जाति के लोग देश के साथ थे है और रहेंगें क्योंकि हमारे संस्कार ही ऐसे है। मगर अपने समाज को हम ऐसे मरने नही देंगे। हम ऐसी ब्राह्मण विरोधी ताकतों को सरकार को उसके घुटने पर लाकर खड़ा कर देंगे। श्री पंडित ने कहा कि पहले हम किसी को छेड़ते नही पीछे किसी को छोड़ते नही। देश के इतिहास में ऐसा कोई अध्याय नही जिसमे इस ब्राह्मण का नाम नही आता। देश की आजादी, देश की तरक्की, देश विरोधी ताकतों के आगे सबसे पहले सीना तान के खड़े होना का दम रखते है। अब चुप नही रहेंगे। निर्दोष नही मारने देंगे।

हम भगवान श्री परशुरामजी के वंशज है। देश व ब्राह्मणत्व को मरने नही देंगे। वही इस संबंध में सपा नेता एवं राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष पंडित विक्रांत वशिष्ठ ने कहा कि योगी सरकार सीधे तौर पर दोषी है। ब्राह्मण हत्या महापाप की श्रेणी में आता है। ऐसे में योगी सरकार को नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा देना चाहिए इसके साथ ही महा पाप के प्रायश्चित के लिए कर्मकांड द्वारा पूजा-अर्चना करनी चाहिए। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में प्रदेश में ब्राह्मण जाति के कई लोगों की हत्या कर दी गई। जिसके चलते प्रदेश के कई ब्राह्मण संगठन अब सरकार के विरोध में सामने आ रहे हैं।