विक्रम त्यागी न्याय मंच द्वारा चल रहे क्रमिक अनशन को राष्ट्रीय त्यागी युवा संघ ने दी गति बुलाए पूरे प्रदेश के पदाधिकारी

Share

गाजियाबाद :- 4 दिन से चल रहे भूख हड़ताल के प्रदर्शन में आज राष्ट्रीय त्यागी युवा संघ की टीम ने भूख हड़ताल कर अपना विरोध प्रदर्शन जाहिर किया जिसमें सहारनपुर मुजफ्फरनगर बिजनौर मेरठ हापुर बुलंदशहर गाजियाबाद नोएडा एवं दिल्ली प्रदेश हरियाणा प्रदेश के पदाधिकारियों ने आकर भूख हड़ताल कर अपना विरोध पुलिस प्रशासन के खिलाफ दिखाया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष त्यागी द्वारा बताया गया की शुरू से ही संगठन इस मुहिम में जुड़ा हुआ है और पुलिस प्रशासन की हर संभव मदद शुरू से करता आ रहा है परंतु अभी तक कोई सुराग ना मिल पाने का कारण अब रोष बढ़ता जा रहा है इस बढ़ते रोष को देखते हुए पत्रकार आशित त्यागी द्वारा इस आंदोलन की मुहिम शुरुआत की गई

धरने में आज संगठन के संरक्षक गगन त्यागी संजीव त्यागी पार्षद विशाल त्यागी विरेंद्र प्रताप सिंह त्यागी ने भी आकर समर्थन दिया संगठन की तरफ से नियुक्त संगठन का नेतृत्व कर रहे अंकुल त्यागी ने बताया कि संगठनद्वारा आंदोलन की मुहिम का नेतृत्व की जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है जिसको मैं पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन कर रहा हूं और जिस प्रकार देख रहे हैं कि अभी तक कोई सुराग पुलिस प्रशासन द्वारा नहीं दिया गया तो इसका एक बड़ा आंदोलन के रूप में विरोध किया जाएगा जिसकी तैयारी की जा रही हैं जिसमें मध्य प्रदेश बिहार राजस्थान उत्तराखंड सभी प्रदेशों से व्यक्ति आकर अपना अपने प्रदेश के नेतृत्व में आंदोलन में शामिल होंगे आंदोलन में आज उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ईशान त्यागी सहारनपुर से आकर अपने प्रदेश की पूरी टीम को सूचित किया कि बड़े आंदोलन के लिए सभी तैयार रहें

आंदोलन में आज शामिल रहे संदीप त्यागी नितिन त्यागी संजीव त्यागी राजा त्यागी सुशील त्यागी राकेश त्यागी आदित्य त्यागी अजय त्यागी कपिल त्यागी अश्वनी त्यागी परितोष त्यागी विकास त्यागी दीपक त्यागी निखिल त्यागी और राहुल त्यागी हेमंत त्यागी गौरव त्यागी सचिन त्यागी एवं अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी योगेश त्यागी ने मीडिया का भी आभार प्रकट किया इस प्रकार मीडिया का सपोर्ट पीड़ित परिवार को मिल रहा है इससे इस लड़ाई में हो मजबूती मिलती जा रही है और उम्मीद करी भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग मिलता रहेगा