#Ghaziabad: अनीता शर्मा के संयोजन में बेहद सफल रही डिजिटल रैली

Share

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के नारे के साथ डिजिटल रैली का आयोजन किया गया। जिसकी संयोजक भाजपा महिला मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अनीता शर्मा रही। सफलतम डिजिटल रैली को प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने संबोधित किया। जबकि डिजिटल रैली अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने की। वही महिला मोर्चा की पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष अंजू वारियर ने बखूबी नेतृत्व किया।

इस मौके पर श्री बंसल ने कहा कि महिला शक्ति हमेशा से ही देश में अति महत्वपूर्ण और सम्मानीय दृष्टि से देखी जाती है। जब जब महिला शक्ति ने आह्वान और संकल्प किया है तब तब इतिहास लिखा गया है। भारतीय जनता पार्टी का महिला मोर्चा बेहद महत्वपूर्ण और सशक्त है। पार्टी ने कई चुनावों में सफलता हासिल की है, जिनमें महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका के हम सभी कायल रहे हैं। महिला मोर्चा कोरोनावायरस से संकट की घड़ी में भी अपनी भूमिका को बेहद शानदार तरीके से निभा रहा है। जिसके लिए मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष अंजू वारियर और महानगर अध्यक्ष अनीता शर्मा सहित उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है।

श्री बंसल ने मोदी सरकार के 6 साल पूरे होने पर विभिन्न उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने हमेशा ही महिला शक्ति को प्रणाम किया है और उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की है। साथ ही महिलाओं के लिए मोदी सरकार में उज्जवला योजना में मुफ्त गैस सिलेंडर और सब्सिडी दी। जिसके चलते देश की करोड़ों महिलाओं के जीवन में सुधार आया है। इसके अलावा ऐसी योजनाएं चलाई गई जिससे महिलाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाभ पहुंच रहा है।

वहीं इस मौके पर महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष अनीता शर्मा ने कहा कि कोरोना संकटकाल में जिस तरह से महिलाओं ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को मेहनत और ईमानदारी से निभाया है,वह सराहनीय है। महिलाओं द्वारा मास्क बनाने का कार्यक्रम हो या फिर प्रवासियों की सेवा करने इच्छा शक्ति हो। हर जगह महिला टीम ने संगठन के आदेश अनुसार शत-प्रतिशत अपना योगदान दिया है।

गौरतलब है कि डिजिटल रैली में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के अलावा महिला मोर्चा की सभी मंडल अध्यक्ष प्रभारी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रही। जबकि सैकड़ों की संख्या में महिला कार्यकर्ता भी इस रैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रही।