देश में कोरोना के मरीजों की संख्या पहुंची तीन लाख के करीब

Share
  • स्वस्थ होने वाले लोगों का प्रतिशत हुआ 49.5

नई दिल्ली :- देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब तीन लाख के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10,956 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 2,97,535 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 396 मौतें दर्ज हुई हैं। इसके साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 8498 तक पहुंच गई है। शुक्रवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,41,842 एक्टिव मरीज हैं। वहीं राहत भरी खबर भी है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6166 मरीज स्वस्थ हुए हैं। देश में 1,47,195 कुल मरीज स्वस्थ हो चुके हैं यानि देश का रिकवरी प्रतिशत अब बढ़कर 49.5 प्रतिशत हो गया है।

राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना के मरीजों की संख्या और बढ़ोतरी क्रम-

अंडमान और निकोबार- 33, आंध्रप्रदेश में 5429(+160), अरुणाचल प्रदेश- 61(+4), असम- 3319(+224), बिहार- 5983(+273), चंडीगढ़-332(+5), छत्तीसगढ़- 1398 (+136), दिल्ली- 34687(+1867), दादरा नगर हवेली- 30(+4), दमण व दीव- 2(+2), गोवा -417(+30), गुजरात- 22032 (+511), हरियाणा-5968 (+389), हिमाचल प्रदेश- 470 (+19), झारखंड- 1599 (+110), कर्नाटक- 6245 (+204), केरल -2244(+83), मध्यप्रदेश- 10241(+192), महाराष्ट्र- 97648 (+6861), मणिपुर-366(+55), मिजोरम-102(+10), मेघालय-44, नगालैंड-128, ओडिशा- 3386(+136), पुदुचेरी- 157(+30), पंजाब- 2887 (+82), राजस्थान- 11838 (+238), सिक्किम- 14, तमिलनाडु- 38716 (+1875), तेलंगाना- 4320 (+209), त्रिपुरा- 913(+18), जम्मू-कश्मीर- 4574(+73), लद्दाख- 135(+25), उत्तरप्रदेश में 12088(+478), उत्तराखंड -1643(+81) और पश्चिम बंगाल में 9768(+440) मामलों की पुष्टि हो चुकी है।