जानिए नोएडा में कितने स्टाफ के साथ कितनी इंडस्ट्री को मिली संचालन की अनुमति

Share

नोएडा :- पूरा देश वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ रहा है। देश के सटे उद्योग बंद पड़े है, जिससे देश के अर्थ्यवस्था को बड़ा झटका लगा है। इस बीच दिल्ली से सटे नोएडा में 620 इंडस्ट्री को संचालित करने की अनुमति प्रदान की गई है। उत्तर प्रदेश के साथ- साथ देश के अर्थ्यवस्था के लिए भी यह सकारात्मक है।

नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने शुक्रवार को बताया कि नोएडा में 620 उद्योगों को संचालित करने का आदेश दिया गया है। इनमें कुल 32500 स्टाफ उचित दूरी के साथ काम करेंगे। अभी तक जोखिम ज़ोन में होने के कारण 1500 आवेदनों को अस्वीकृत भी किया गया है।

उन्होंने कहा कि 17 बिल्डर प्रोजेक्ट को 3100 लेबर के साथ कंस्ट्रक्शन के लिए आवेदन स्वीकार किया गया है। इसके साथ ही 30 नोएडा प्राधिकरण के प्रोजेक्ट्स को भी अनुमति दी गई है।