#Ghaziabad: लोकल प्रोडक्ट ही बनाएंगे विश्व में हमारी ओरिजिनल पहचान- संजीव गुप्ता

Share

गाजियाबाद। व्यापारी एवं भाजपा नेता संजीव गुप्ता का मानना है कि अगर हम लोग स्वदेशी सामान को प्राथमिकता दे तो हमारे देश के प्रोडक्ट विश्व मंच पर उसी तरह छा सकते हैं जिस तरह से चाइना ने अभी तक पूरे विश्व में अपने उत्पादों का लोहा मनवाया है। लेकिन इसके लिए पहले देशवासियों को स्वदेशी प्रोडक्ट में विश्वास दिखाना होगा और उसे पूरी तरह से अपनाना होगा।

कोरोना महामारी के चलते देश में उद्योग व व्यवसायियों के हालात बहुत अच्छे नहीं हैं। देश की गिरती अर्थव्यवस्था को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई को देश को संबोधित करते हुए कहा कि जान और जहान दोनों जरूरी है और देशवासियों से अपील की है कि वे देश में निर्मित प्रॉडक्ट्स ही खरीदें। लोकल को ग्लोबल बनाना है और देश की अर्थव्यवस्था को भी दुरूस्त बनाना है। प्रधानमंत्री की अपील को मानते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग मंच के प्रदेश अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा कि सभी देशवासियों को स्वदेशी और मेक इन इंडिया का ही प्रयोग करना चाहिए।

सूई से लेकर अन्य सभी चीजें, चाहे वो कपड़े हो या इस्तेमाल में आने वाली कोई भी वस्तु हो, अपने देश में बनने वाले सामान ही खरीदें और अन्य सभी लोगों को भी जानकारी दें। लोकल अपने आसपास में तैयार या निर्मित हो रही वस्तुओं का ही प्रयोग करे,जिससे देश के आर्थिक हालातों में भी सुधार आये और लोकल प्रॉडक्ट भी ग्लोबल प्रॉडक्ट बन जाए और देश आत्मनिर्भर बनाने का जो संकल्प नरेंद्र मोदी जी ने दिलाया है, वह सफल होसके। इससे भारत आत्मनिर्भर बनेगा।

लोकल प्रॉडक्ट ग्लोबल प्रॉडक्ट बनेगा और पूरी दुनिया में भारत की एक पहचान बनेगी। संजीव गुप्ता उत्तर प्रदेश उद्योग मंच के प्रदेश अध्यक्ष के साथ एक सफल कारोबारी भी है। कूलर निर्माता के रूप में देश के कई राज्यों में अपना नाम कमा चुके है। संजीव गुप्ता का यह भी कहना है कि देश में बनी वस्तुओं का प्रयोग करे इसे अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा तो देशवासियों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी।