कबाड़ में लगी आग, अग्निशमन दल ने किया मशक्कत के बाद काबू - सरस जनवाद

कबाड़ में लगी आग, अग्निशमन दल ने किया मशक्कत के बाद काबू

Share

गाजियाबाद : कोतवाली सिहानी गेट क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन में कबाड़ में आग लगने से जहां लोगों में हड़कंप मच गया, वहीं सांस लेने में दिक्कत पैदा हो गई। आग लगने की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

राजनगर एक्सटेंशन एसके ग्रेड रिजॉर्ट के सामने कूड़ा पड़ा हुआ है। मंगलवार की सुबह कबाड़ में अचानक आग लग गई। कबाड़ में पॉलिथीन आदि होने की वजह से आग तेजी के साथ फैल गई और उसका धुआं आसमान में तेजी के साथ फैल गया। जिससे आसपास के लोगों में जहां हड़कंप मच गया, वहीं उनको सांस लेने में दिक्कत पैदा हो गई और उनका दम घुटने लगा। आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दी गई।

सूचना पर दमकल विभाग कर्मी मौके पर पहुंचे और पानी की तेज बौछार कर आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आशंका है कि किसी व्यक्ति द्वारा जली हुई बीडी आदि फेंकने से आग लगी है। कार्रवाई जारी है।