पूर्वोत्तर में चक्रवाती तूफान अम्पन का असर, असम व मेघालय में हो रही भारी बारिश

Share

गुवाहाटी :- चक्रवाती तूफान अम्पन का प्रभाव असम समेत पूरे पूर्वोत्तर में बुधवार रात से देखा जा रहा है। प्रथम एनडीआरएफ के सूत्रों ने मौसम विभाग के हवाले से बताया है कि असम में तूफान के चलते 27 किमी की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। हालांकि, अभी तक जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार असम और मेघालय में गुरुवार दोपहर ढाई बजे तक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। पूर्वोत्तर में अगले छह घंटे तक तूफान का असर रहेगा। सबसे अधिक प्रभाव असम के धुबरी जिला में पड़ने का अंदेशा जताया गया है। जानकारी के अनुसार असम व मेघालय में जहां भारी बरसात हो रही है, वहीं पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में भी बारिश हो रही है।