पश्चिम बंगाल कैबिनेट में हुई कोरोना की एंट्री, ममता कैबिनेट के ये मंत्री कोरोना पॉजिटिव

Share

कोलकाता :- जानलेवा महामारी कोरोना की एंट्री अब पश्चिम बंगाल कैबिनेट में भी हो गई है। राज्य के अग्निशमन मंत्री और सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुजीत बसु कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गुरुवार रात को ही उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

हालांकि वह अब भी अस्पताल में भर्ती नहीं हुए हैं और चिकित्सकों की देखरेख में घर पर ही एकांतवास क्वॉरेंटाइन में है। परिवार के अन्य सदस्यों यानी पत्नी और बेटे आदि को भी एकांतवास में रखा गया है।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनके घर काम करने वाली एक नौकरानी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। इसके बाद एहतियात बरतते हुए मंत्री ने भी अपनी जांच कराई, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक दिन पहले ही दक्षिण 24 परगना के एक विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।