देश में पिछले 24 घंटों में संक्रमित मरीजों के 6654 नए मामले सामने आए हैं

Share
  • ताजा आंकड़ों को मुताबिक अबतक एक लाख 25 हजार 101 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 3720 लोगों की मौत हो चुकी है.

नई दिल्ली: देश में लॉकडाउन के बावजूद भी देश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. देश में पिछले 24 घंटों में संक्रमित मरीजों के 6654 नए मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में अबतक सबसे ज्यादा मामले हैं. वहीं पिछले 24 घंटों में 137 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों को मुताबिक अबतक एक लाख 25 हजार 101 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 3720 लोगों की मौत हो चुकी है. 51 हजार 784 लोग ठीक भी हुए हैं. जानें आपके राज्य में कोरोना वायरस का क्या हाल है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1517, गुजरात में 802, मध्य प्रदेश में 272, पश्चिम बंगाल में 265, राजस्थान में 153, दिल्ली में 208, उत्तर प्रदेश में 152, आंध्र प्रदेश में 55, तमिलनाडु में 98, तेलंगाना में 45,  कर्नाटक में 41, पंजाब में 39,  जम्मू-कश्मीर में 20, हरियाणा में 16, बिहार में 11, केरल में 4, झारखंड में 3, ओडिशा में 7, चंडीगढ़ में 3, हिमाचल प्रदेश में 3, असम में 4, और मेघालय  में एक मौत हुई है.

अंडमान निकोबार 33 आंध्र प्रदेश 2709 अरुणाचल प्रदेश 1 असम 259 बिहार 2177 चंडीगढ़ 218 छत्तीसगढ़ 172 दिल्ली 12319 गोवा 54 गुजरात 13268 हरियाणा 1067 हिमाचल प्रदेश168 जम्मू कश्मीर 1489 झारखंड 308 कर्नाटक 1743 केरल 732 लद्दाख 44 मध्य प्रदेश 6170 महाराष्ट्र 44582 मणिपुर 26 मेघालय 14 मिजोरम 1 ओडिसा 1189 पुद्दुचेरी 26 पंजाब 2029 राजस्थान 6294 तमिलनाडु 14753 तेलंगाना 1761 त्रिपुरा 175 उत्तराखंड 153 उत्तर प्रदेश 5735 पश्चिम बंगाल 3332
भारत में कुल मरीजों की संख्या125101