पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में पकिस्तान ने की भारी गोलीबारी, भारतीय जवानों ने दिया करारा जवाब

Share

पुंछ :- अपनी नापाक हरकतों को जारी रखते हुए गरुवार सुबह एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के मेंढर उपजिला के अंतर्गत कृष्णा घाटी सेक्टर में बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय जवानों ने करारा जवाब दिया। करीब आधे घंटे तक चली इस गोलाबारी में फिलहाल किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार तड़के 4ः30 बजे पाकिस्तानी सेना ने जिले की नियंत्रण रेखा के साथ सटे मेंढर के कृष्णा घाटी सेक्टर में गोलीबारी शुरू की। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने सेक्टर में स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार के गोले भी दागे। गोलाबारी शुरू होते ही रिहायशी इलाकों के लोग बंकरों तथा सुरक्षित स्थानों पर अपनी जान बचाने के लिए चले गए। पाकिस्तानी गोलाबारी का भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया हैं। सूत्रों के अनुसार भारत द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना का एक जवान मारा गया है।