मनीष मिश्र बने एसपी सिटी, श्लोक कुमार का एसपी हमीरपुर के पद पर ट्रांसफर - सरस जनवाद

मनीष मिश्र बने एसपी सिटी, श्लोक कुमार का एसपी हमीरपुर के पद पर ट्रांसफर

Share

गाजियाबाद। तेज तर्रार पुलिस अधिकारी मनीष मिश्र को गाजियाबाद का नया एसपी सिटी नियुक्त किया गया है जबकि आईपीएस अधिकारी श्लोक कुमार हमीरपुर जिले की कमान संभालेंगे। इस संबंध में मनीष मिश्र ने फोन पर बात करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता बेहतर कानून व्यवस्था और अपराधों पर नियंत्रण रहेगी। वे पहले भी क्षेत्राधिकारी के पद पर कार्यरत रह चुके हैं साथ ही वे एसपी कंट्रोल रूम की भूमिका भी गाजियाबाद में निभा चुके हैं। ऐसे में क्षेत्र को बेहतर तरीके से जानते हैं जिसके चलते और अधिक प्रभावी रूप से अपने पद को अंजाम दे सकेंगे।