गांधी संकल्प यात्रा के माध्यम से जनरल वी के सिंह ने दिया स्वच्छता का संदेश

Share

गाजियाबाद। गांधी संकल्प यात्रा के उपलक्ष में मुरादनगर में जनरल वीके सिंह सड़क परिवहन मंत्री, केंद्र सरकार विधायक अजीत पाल त्यागी, नगर पालिका चेयरमैन विकास तेवतिया, यात्रा के लोकसभा संयोजक हातम सिंह नागर की अगुवाई में पैदल संकल्प यात्रा निकाली गई।

पदयात्रा का आयोजन नगर मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंगल ने किया। यात्रा केपीटी डिग्री कॉलेज से आरंभ होते हुए गोपालपुरम जीतपुर मेन बाजार से होते हुए चुंगी नंबर 3 बीज पटा पाल मोहल्ला प्रीत विहार मलिक नगर ब्रिज बिहार गंगा विहार उखलारसी डिफेंस कॉलोनी होते हुए शंकर विहार ज्ञानेंद्र सिंगल जी के घर पर समाप्त हुई।

पदयात्रा में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर केशव त्यागी, पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद भारती, पूर्व चेयरमैन राधे कृष्ण अरोड़ा, नितिन गोयल, गोपाल अग्रवाल, सुशील गोस्वामी, अनिल शर्मा, राहुल चौधरी, अशोक बिल्टोरिया, अशोक गोयल, अमरीश अलंकार, गणेश शर्मा, गीता चौधरी, संगीता पांडे, शालिनी शर्मा, विकास त्यागी, पार्षद सोनू त्यागी, पार्षद आदेश त्यागी, पार्षद सोहन गिरी, गौरव बाल्मीकि, सुनील त्यागी, संजय त्यागी, जितेंद्र त्यागी, नरेश कश्यप, रवि कुमार, ट्विंकल चौधरी,, शिवराज सिंह सैनी, पंकज गर्ग, पार्षद बिंदु त्यागी, एडवोकेट उपेंदर त्यागी, रामकुमारआदि मौजूद रहे। जल संरक्षण समिति के अध्यक्ष दीपक गुप्ता भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बड़े हर्षोल्लास के साथ संकल्प यात्रा को पूर्ण किया।