प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म ‘द स्काई इज़ ब्लैक’ का ट्रेलर हुआ हुआ रिलीज़

Share

Priyanka ChopraJayra Vaseem और Farhan Akhtar की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘The Sky is Pink’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया। ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा और जायरा वसीम की दमदार एक्टिंग देखने को मिल रही है। फरहान अख्तर का काम भी आपका दिल जीतने के लिए काफी है। फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत होती है जायरा वसीम से जो कहती हैं, मैंने बहुत लव स्टोरीज देखी हैं, फिल्मी, वन साइडेड, एपिक, लेकिन मेरी फेवरेट लव स्टोरी जो थोड़ी ट्रैजिक है वो मेरे पैंडा और मूज की हैं। इसके बाद ट्रेलर में प्रियंका-फरहान की लव स्टोरी दिखाई जाती है। सब सही चल रहा होता है, लेकिन तभी जायरा की बीमारी के बारे में पता चलता है जिसके बाद पूरी कहानी बदल जाती है।

हाल ही में ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग सेट से प्रियंका ने एक फोटो शेयर की थी जो काफी वायरल हुई थी। प्रियंका चोपड़ा अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया। पोस्टर पर फरहान, प्रियंका, जायरा और रोहित नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म का टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर के ठीक पहले मेकर्स ने फिल्म का ऑफिशल फर्स्ट लुक शेयर किया था, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। टोरेंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में यह फिल्म 13 सितम्बर दिखाई जाएगी। गौरतलब है कि प्रियंका और उनकी फिल्म की टीम मूवी के प्रीमियर के लिए टोरेंटो पहुंची थी।

कहानी की बात करें तो फिल्म दिल्ली में बेस्ड एक लव स्टोरी है और हर लव स्टोरी की तरह ही यह भी समस्याओं से भरी हुई है। कहानी जायरा वसीम का किरदार नरेट कर रहा है। कहानी टीनएजर आयुषी के (जायरा वसीम) के इर्द-गिर्द घूमती है। वह अपने पैरंट्स की लव स्टोरी नरेट कर रही है। प्रियंका और फरहान की लव स्टोरी काफी उतार-चढ़ाव से गुजरती है और आयुषी इसमें खुद को विलेन मानती है। पहले अनचाही प्रेग्नेंसी का सामना होता है। फिर जब बच्चे समेत परिवार हंसी खुशी चल रहा होता है तो उनकी बेटी को गंभीर बीमारी हो जाती है और दोनों उसे ठीक करने के लिए जूझते हैं।

यह फिल्म प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड फैंस के लिए भी खास है क्योंकि प्रियंका चोपड़ा ‘बाजीराव मस्तानी’ के बाद इस फिल्म से कमबैक करने वाली हैं। वहीं अपना एक्टिंग करियर छोड़ने की घोषणा कर चुकीं ‘दंगल गर्ल’ जायरा वसीम (Zaira Wasim) भी इस फिल्म में आखिरी बार स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। इस तरह है प्रियंका और जायरा के फैंस के लिए यह फिल्म किसी स्पेशल गिफ्ट से कम नहीं है।

देखें ट्रेलर :- https://youtu.be/prwUFBsDRLk