विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने किया “टू चाइल्ड पॉलिसी” का समर्थन, सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून की रखी मांग

Share

गाजियाबाद। भाजपा के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने ‘जनसंख्या समाधान फाउंडेशन‘ द्वारा जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए आयोजित कार्यक्रम में पहुंच कर “टू चाइल्ड पॉलिसी” का समर्थन किया। संघ के वरिष्ठ चिंतक एवं प्रचारक इंद्रेश जी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 11 अक्टूबर को 1 लाख लोगों के साथ जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए मेरठ से दिल्ली तक आयोजित की जाने वाली पदयात्रा के लिए मैं संगठन को धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने राष्ट्र के प्रमुख समस्याओं में से एक जनसंख्या नियंत्रण पर लोगों को जागरूक और उन्हें एक मंच पर लाने का कार्य किया है। आज एक सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून की वर्तमान समय में सख्त जरूरत है। हमें सोचना पड़ेगा कि सीमित मात्रा में मौजूद प्राकृतिक संसाधनों से लेकर मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति और मांग के बीच में खाई बढ़ती जा रही है। पृथ्वी की उर्वरक क्षमता तक को क्या हम अपने आने वाली पीढ़ियों को उसी अनुपात में हस्तांतरित कर पाएंगे? जो हमारी पीढ़ियों ने हमें सौंपा था? आज जब सभी समाज इस संदर्भ में पहल कर रहे है जनसंख्या वृद्धि दर में लगातार नकारात्मक वृद्धि दर्ज करा रहे है वहीं कुछ लोग ऐसे है जिनकी विस्तारवादी नीति का बोझ देश पर बढ़ता जा रहा है।

इसलिए हमें धर्म, जाति से ऊपर उठकर देश हित में और आने वाली पीढ़ियों को एक खुशहाल और समृद्ध भारत प्रदान करतर के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून की दिशा में आगे बढ़ना होगा।हम सभी कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए प्रयासरत है विधानसभा में भी मेरे द्वारा निजी बिल तैयार किया गया है लोग जागरूक हुए है, आज जनसंख्या नियंत्रण पर चर्चा हो रही है यह नजरिये का बदलाव सुखद है। इसके लिए मैं सभी सामाजिक संगठनों को धन्यवाद देता हूँ। इस मौके पर मनुपाल बंसल, अनिल चौधरी, सुधीर शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोगों भी मौजूद रहे।