ग़ाज़ियाबाद। नेहरू नगर-2 के निवासियों के लिए राहत की खबर है। दरअसल वार्ड-96 नेहरू अपार्टमेंट के अंतर्गत आने वाले नेहरू नगर-2 की महापौर आशा शर्मा जी ने नए सड़क विकास कार्य की नींव रखी है। यहां एक नई सड़क बनेगी जिसके विकास कार्य की शुरुआत महापौर आशा शर्मा ने नारियल फोड़कर क्र दी है।

आपको बता दें कि भाजपा महानगर कार्यालय, नेहरू अपार्टमेंट, नेहरू नगर वाली सड़क की हालत काफी खस्ताहाल है। सड़क जगह जगह से टूटी पड़ी है, जिससे लोगों को जलभराव की समस्या से दो चार होना पड़ता है। आशा शर्मा जी के करकमलों द्वारा कल इस सड़क के विकास कार्य के बाद स्थानीय निवासियों ने राहत कि सांस ली है।

गौरतलब है कि इसी सड़क के रास्ते में भाजपा महानगर कार्यालय पड़ता है जहां दूर दूर से कार्यकर्ताओं का आना जाना लगा रहता है, ऐसे में उन्हें भी खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। इसी वजह से महापौर जी ने नगर निगम से सड़क बनवाने का निर्णय लिया और सड़क कार्य भी शुरू करा दिया। बताते चलें कि सड़क की लागत लगभग 9 लाख है। इस अवसर पर पार्षद राजेन्द्र तितोरिया, विशाल शर्मा, नगर निगम जे ई योगेन्द्र जी, कार्तिक स्वामी, देवेन्द्र, मनोज अदि उपस्थित थे।