गाजियाबाद में मिला महिला का अधजला शव, सनसनीखेज हत्या के बाद पुलिस छानबीन में जुटी

Share

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक महिला की हत्या कर उसका आधा शव जलाने का मामला देखने को मिला है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद आस पास दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि किसी अन्य जगह पर महिला की हत्या कर  उसका शव लोनी में लाकर जलाया है।फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद-लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के पास स्थित एक खाली प्लॉट में एक महिला का अर्धजला शव मिला है। सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टामार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की तफ्तीश जारी है। पुलिस जल्द अपराधी को पकड़ने का दावा क्र रही है।