Housefull 4 : 6 एक्टर्स के डबलरोल मचाएंगे धमाल, 27 सितम्बर को ट्रेलर होगा रिलीज़

Share

मुंबई। लंबे समय से फिल्म ‘हाउसफुल 4’ के फैंस को इस फिल्म का इंतजार है। इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया है। सोशल मीडिया के जरिए अक्षय कुमार ने सभी किरदारों को इंट्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार सहित सभी एक्टर्स दो-दो किरदार में नज़र आएँगे। अक्षय ने बताया है कि इस फिल्म की कहानी 1419 में शुरु होकर 2019 में खत्म होगी।

पोस्टर के मुताबिक, फिल्म में अक्षय कुमार डबल रोल में नजर आएंगे। पोस्टर अक्षय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। पोस्टर शेयर करते हुए अक्षय ने ये भी बताया कि फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा।

पोस्टर शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा- मिलिए 1419 के राजकुमार बाला और 2019 के लंदन रिटर्न हैरी से। कंफ्यूजन और मेडनैस का धमाका। फिल्म हाउसफुल का ट्रेलर 27 सितंबर को रिलीज होगा।

इस फिल्‍म में अक्षय कुमार डबल रोल में नजर आने वाले हैं। एक होगा उनका किरदार 1419 के राजकुमार बाला का, जो बेहद खतरनाक लुक में है। तीर चलाते हुए बाला के फोटो के साथ कैप्‍शन दिया गया है, ‘बाला, शैतान का साला’। रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार फिल्म की थीम पुनर्जन्म पर आधारित है। इसमें अक्षय कुमार के अलावा कृति सेनन, कीर्ति खरबंदा, बॉबी देओल, राणा दग्गुबाती, पूजा हेगड़े और चंकी पांडे जैसे सितारे नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं।

रितेश देखमुख बांगडू बने हैं , जो 600 साल पहले किसी दरबार के बड़े नाजुक से दिल के इंसान नजर आ रहे हैं। लंदन से आया ‘रॉय’ बांगडू का पुनर्जन्म है।

फिल्म में बॉबी देओल धरमपुत्र बने है , अक्षय ने लिखा है कि यह किरदार बहादुरी और साहस की मिसाल देता है। लेकिन लंदन से आये मैक्स का उससे क्या कनेक्शन है, ये तो फिल्म देखने के बाअद ही पता चलेगा।

कृति सेनन ने राजकुमारी मधु का किरदार निभाया है। राजकुमारी मधु का कृति के साथ ‘कुछ तो लोचा’ है। वो क्या है, ये भी आप तभी जान पाएंगे जब फिल्म देखेंगे।

आपको बता दें कि बीते दिनों अक्षय के फैंस ने फिल्म का पोस्टर देखने की मांग कर रहे थे। ट्विटर पर #WeWantHousefull4Poster ट्रेंड करने लगा था। इसके लिए फैंस लगातार ट्विटर #WeWantHousefull4Poster लिखकर फनी मीम्स पोस्ट कर रहे थे. अब जब पोस्टर सामने आ गया है तो फैंस ट्रेलर का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।