परिश्रम और अनुशासन से ही मिलती है सफलता : आनंदीबेन पटेल - सरस जनवाद

परिश्रम और अनुशासन से ही मिलती है सफलता : आनंदीबेन पटेल

Share

परिश्रम और अनुशासन से ही मिलती है सफलता : आनंदीबेन पटेल

महाकुंभ में राज्यपाल ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को प्रेरित किया

महाकुम्भ नगर, 20 जनवरी (हि.स.)। महाकुम्भ मेले के अंतर्गत रज्जू भैया विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित शिक्षकों और विद्यार्थियों के संवाद एवं आशीर्वचन कार्यक्रम में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। यह केवल परिश्रम और अनुशासन से ही प्राप्त होती है। अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित रखें और पूरे समर्पण के साथ अपने सपनों को साकार करें।

रा्ज्यपाल ने विद्यार्थियों और शिक्षकों से संवाद करते हुए उनके अनुभव और महाकुम्भ में किए जा रहे शोध कार्यों को सराहा। उन्होंने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि महाकुम्भ में सेवा का अवसर एक अनमोल अनुभव है, जिसे हरसंभव तरीके से भुनाना चाहिए। शिक्षा के माध्यम से बच्चों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी मिलती है, जिससे वे उन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि 144 वर्षों बाद यह महाकुम्भ आयोजित हो रहा है। इसमें रहने और सेवा करने का अनुभव अद्वितीय है और इसे जीवन में बार-बार प्राप्त करने का अवसर नहीं मिलता। उन्होंने विद्यार्थियों को महाकुम्भ के दौरान सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि गरीबों की सच्ची सेवा वही है, जो उनके भविष्य को बदलने में सहायक हो। समाज में प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है। समाज के सभी सदस्यों की यह जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को शिक्षित करें ताकि वे अपने भविष्य को बेहतर बना सकें।

—————