महराजगंज: बुजुर्ग माता-पिता को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया।

Share

उत्तर प्रदेश के महराजगंज में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपने बुजुर्ग माता-पिता की हत्या करने का प्रयास किया। यह घटना घुघुली थाना क्षेत्र के रामपुर बल्डीहा की है, जहां सुदर्शन (65) और प्रभावती (60) नाम के बुजुर्ग दंपति रहते थे। उनके बड़े बेटे राधेश्याम ने पहले अपने पिता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, और जब मां बीच-बचाव करने आई तो उसने मां पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों की हालत नाजुक हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है।

इस बीच, उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने संभल में महाकुंभ 2025 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में केवल बड़े भाग्यशाली लोग ही भाग ले पाएंगे। मंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रयागराज, जिसे सभी तीर्थों का राजा कहा जाता है, उन्हीं लोगों को बुलाएगा जो भाग्यशाली होंगे।

वाराणसी जंक्शन पर एक महिला का पैर फिसल गया, जिससे वह चलती ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच आ गई। लेकिन ड्यूटी पर तैनात पीएसी के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को हाथ पकड़कर सावधानी से बाहर खींच लिया, जिससे महिला की जान बच गई।

आजमगढ़ के नए डीआईजी सुनील कुमार सिंह होंगे, जबकि वैभव कृष्ण को महाकुंभ मेला प्रयागराज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुनील कुमार की तैनाती अब तक यातायात एवं सड़क सुरक्षा में डीआईजी पद पर थी।

एआई इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में आरोपी पत्नी निकिता सिंघानिया, उसकी मां निशा और भाई को जमानत मिल गई है। बेंगलुरु की सिटी सिविल कोर्ट ने तीनों को जमानत दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कहा कि लोग सत्ता के लिए अक्सर सिद्धांतों को तिलांजलि दे देते हैं, लेकिन कल्याण सिंह ने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उन्होंने रामजन्म भूमि आंदोलन को नई दिशा दी।

कुशीनगर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंद दिया, जिससे तीनों की मौत हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया।

नोएडा के सेक्टर-63 क्षेत्र स्थित कंपनी में जीडीए के पद पर रहते हुए कंपनी से करीब दो लाख रुपए की दवाई चोरी कराने के आरोप में थाना सेक्टर-63 पुलिस ने कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर 60 हजार रुपए से अधिक की दवाई बरामद की है।

बरेली में इंस्पेक्टर बारादरी और चौकी प्रभारी सैटेलाइट समेत 3 पुलिसकर्मियों को जमीन कब्जाने में भूमाफियाओं की मदद करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। एसएसपी ने इस मामले में कार्रवाई की है।