प्रतिबंधित गौ मांस के साथ एक गिरफ्तार
कोडरमा, 01 जनवरी (हि.स.)। कोडरमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चेचाई में प्रतिबंधित गौ मांस के साथ एक युवक को पुलिस ने बुधवार काे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान मो साहिल अहमद के रुप में की गयी है। वह चेचाई गांव का रहने वाला है।
पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के बाद कोडरमा थाना प्रभारी सुजीत कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर छापेमारी की गयी। छापेमारी के दाैरान प्रतिबंधित गौ मांस के साथ आराेपित काे गिरफ्तार किया गया।कोडरमा थाना प्रभारी सुजीत कुमार ने बताया कि चेचाई में मो साहिल के बाउंड्री से घर नुमा जगह से लगभग 100 केजी प्रतिबंधित मांस जब्त करते हुए उक्त युवक को गिरफ्तार किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार वहां इस तरह की घटना हमेशा होती है और मुख्य आरोपित गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश के लिए संभावित ठिकानाें में छापेमारी की जा रही है।
—————