सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करने व कानून व्यवस्था बनाएं रखने के निर्देश एसएसपी को दिए - सरस जनवाद

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करने व कानून व्यवस्था बनाएं रखने के निर्देश एसएसपी को दिए

Share

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करने व कानून व्यवस्था बनाएं रखने के निर्देश एसएसपी को दिए

नैनीताल, 20 दिसंबर (हि.स.)। हाईकोर्ट ने हरिद्वार के जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद की ओर से भड़काऊ भाषण का सहारा लेकर एक नया हिन्दू राष्ट्र के निर्माण के लिए 19 से 21 दिसंबर तक धर्म संसद का आमंत्रण कई हिन्दू संगठनों को दिया गया उसको रोकने के लिए दायर याचिका पर सुनवाई के बाद याचिका को निस्तारित करते हुए एसएसपी हरिद्वार को निर्देश दिए हैं कि वे शीघ्र सर्वोच्च न्यायलय के आदेशों का पालन करें और वहां कानून व्यवस्था बनाएं रखे। सर्वोच्च न्यायलय ने शाइन अब्दुलाह बनाम केंद्र सरकार में सभी राज्य सरकारों को निर्देश दिए थे कि यदि कोई व्यक्ति विशेष किसी जाति धर्म के खिलाफ भड़काऊ भाषण का सहारा लेता है तो राज्य सरकार बिना किसी शिकायत के स्वतः संज्ञान लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करें।

न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार हरिद्वार निवासी मोहित चौधरी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद ने भड़काऊ भाषण का सहारा लेकर एक नया हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए 19 से 21 दिसम्बर तक कई हिंदू संगठनों को इसमें प्रतिभाग करने का आमंत्रण पत्र भेजा है। जो सर्वोच्च न्यायलय के राज्य सरकारों को दिए गए दिशा निर्देशों के खिलाफ है। इसलिए इस धर्म संसद को रोका जाए। याचिका में कहा कि धर्म संसद होने से दंगा होने की संभावना है। इसलिए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस धर्म संसद को रोका जाय।