एमएसपी प्लांट में हुआ बड़ा हादसा, काम करने के दौरान एक फीटर की हो गई मौत - सरस जनवाद

एमएसपी प्लांट में हुआ बड़ा हादसा, काम करने के दौरान एक फीटर की हो गई मौत

Share

एमएसपी प्लांट में हुआ बड़ा हादसा, काम करने के दौरान एक फीटर की हो गई मौत

रायगढ़, 19 दिसंबर (हि.स.)। जिले के जामगांव में स्थित एमएसपी प्लांट में आज गुरुवार काे काम करते समय बहुत बड़ा हादसा हाे गया, जिसमें एक फीटर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद कर्मचार‍ियों ने घायल कर्मी को अस्‍पताल पहुंचाया जहां च‍िक‍ित्‍सकों ने मृत घोष‍ित कर द‍िया। घटना के बाद अध‍िकार‍ियों में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जामगांव में स्थित एमएसपी प्लांट जामगांव में दोपहर 12 बजे के आसपास सोनू कुमार सिंह 35 साल निवासी बिहार हाल मुकाम मोदी नगर रोजाना की भांति प्लांट के रोलिंग मिल आरएमडी डिवीजन में काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह छड़ निकाल रहा था। इसी बीच जोर का झटका लगने से वह पीछे स्थित गर्म छड़ में गिर गया, जिससे छड़ उसके शरीर के आर-पार हो गया।

अचानक घटी इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई और वहां मौजूद कर्मचारियों ने इस घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को देते हुए घायल को तत्काल एक निजी अस्पताल में उपचार हेतु ले जाया गया, जहां मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया।

—————