संविधान दिवस पर डीजीपी ने अधिकारियों को दिलाई शपथ
रांची, 26 नवम्बर (हि.स.)। संविधान दिवस पर रांची के धुर्वा स्थित पुलिस मुख्यालय में भारत के संविधान की प्रस्तावना का शपथ ग्रहण कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित किया गया। इस दौरान डीजीपी अजय कुमार सिंह ने उपस्थित वरीय पुलिस पदाधिकारियों, कनीय पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को भारतीय संविधान के प्रस्तावना की शपथ दिलायी।
इस मौके पर आरके मल्लिक, संजय आनन्दराव लाठकर, सुमन गुप्ता, अमोल विनुकान्त होमकर, प्रभात कुमार, पंकज कम्बोज, अन्नेपु विजयालक्ष्मी, कार्तिक एस, अश्विनी कुमार सिन्हा, नौशाद आलम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
—————