चतरा में खदान के गड्ढे में गिरा डोजर, चालक की मौत

Share

चतरा में खदान के गड्ढे में गिरा डोजर, चालक की मौत

चतरा, 25 नवंबर (हि.स.)। जिले के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मगध परियोजना क्षेत्र में कार्यरत एक डोजर मशीन अनियंत्रित होकर खदान के गड्ढ़े में गिर गया। इस घटना में डोजर का चालक भी गहरे खाई में गिर गया।

घटना की जानकारी मिलते ही परियोजना के सुरक्षा सहित वरीय अधिकारियों ने चालक को बाहर निकलवाकर टंडवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक की पहचान असम राज्य निवासी 36 वर्षीय कालुराम तमांग के रूप में की गई। सीसीएल के आईएसओ सेफ्टी बोर्ड मेम्बर डीजीएमएस अफताब अहमद ने सोमवार को घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही भविष्य में इस तरह की दुर्घटना ना हो इसे लेकर सुरक्षा के कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

—————