छेड़छाड़ करने वाले दाे आरोपित गिरफ्तार
जगदलपुर, 22 नवंबर (हि.स.)। जिले के थाना बोधघाट में पीड़िता अपने पति के साथ आज उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गुरुवार रात्रि में अपना हॉटल बंद करके अपने पति के साथ माेटरसाइकिल से वापस अपने घर आ रही थी, तभी आड़ावाल के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के पास आरोपिताें द्वारा रास्ता रोककर पीड़िता की बांह पकड़ कर अपनी तरफ खींचने लगे। पीड़िता के पति के द्वारा मना करने से अश्लील गाली गुप्तार कर मारपीट किये। सूचना पर घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर कार्रवाई हेतु टीम रवाना किया गया। थाना बोधघाट पुलिस के द्वारा उक्त दोनों आरोपित संजय कश्यप उर्फ़ सुकरू पिता चीता कश्यप तथा श्रीधर नाग पिता सुन्दर लाल नाग को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जिनके द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ तथा उसके पति के साथ मारपीट कर अपराध करना कबूल करने से उक्त आरोपिताें को गिरफ्तार कर आज शुक्रवार काे कार्रवाई उपरांत न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
—————