हरिद्वार में ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का आयोजन साेमवार से
हरिद्वार, 17 नवंबर (हि.स.)। श्री प्रेम नगर आश्रम, हरिद्वार में चतुर्थ राष्ट्रीय सब जूनियर, कैडेट, जूनियर, सीनियर और ग्रेपलिंग (मल्लयुद्ध) प्रतियोगिता का आयोजन 18 नवंबर को शाम 4 बजे से किया जा रहा है। यह द्विदिवसीय प्रतियोगिता भारत के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करेगी।
ग्रेपलिंग कमिटी इंडिया के चेयरमैन, दिनेश कपूर ने हरिद्वार प्रेस क्लब में आयोजित एक वार्ता में बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि ग्रैपलिंग एक गतिशील खेल है, जिसमें कुश्ती, ब्राज़ीलियाई जिउ-जित्सु, और अन्य मार्शल आर्ट के तत्व शामिल होते हैं। इसमें ग्राउंड कंट्रोल, पोज़िशनिंग और सबमिशन पर ध्यान दिया जाता है। यह बच्चों के लिए शारीरिक और मानसिक कौशल विकसित करने का एक सुरक्षित और सहायक तरीका है। ग्रैपलिंग को विशेष कुश्ती व मल्ल युद्ध भी कहते हैं।
प्रेस वार्ता में उत्तराखंड ग्रेपलिंग कमिटी के सचिव राजेंद्र सिंह रावत, ग्रेपलिंग कमिटी इंडिया के सचिव बिरजू शर्मा, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा तथा हरिद्वार ग्रेपलिंग समिति के सचिव राजन प्रजापति उपस्थित रहे।
—————