अनूपपुर: सड़क हादसा, : एक की मौत 6 गंभीर, सभी मैहर से दर्शन कर वापस जा रहें थे रायपुर
अनूपपुर, 16 नवंबर (हि.स.)। जिले के अमरकंटक थाना अंतर्गत रीवा अमरकंटक मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में कार अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई।जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी लोग छत्तीसगढ़ रायपुर के रहने वाले बताये जा रहे हैं।
पुलिस द्वारा दी गई प्राथमिक जानकारी के अनुसार रीवा अमरकंटक मार्ग के नोनघटी घाटी में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गया। इस दुर्घटना में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई हैै,जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ में भर्ती कराया गया है । 10 वर्षीय दीपांशु साहू और 30 वर्षीय राजू साहू को पुष्पराजगढ़ से शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि यह सभी रायपुर के रहने वाले हैं, जोकि मैहर से दर्शन कर वापस अपने घर रायपुर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
—————