फरीदाबाद : वाहन चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Share

फरीदाबाद : वाहन चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

फरीदाबाद, 28 अक्टूबर (हि.स.)। अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी करने वाले दो आरोपियो को मोटरसाइकिल सहित अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियो में गुलशन उर्फ गुलाटी और हंसराज उर्फ हंसा का नाम शामिल है। गुलशन उर्फ गुलाटी पर्वतीय कॉलोनी, हंसराज उर्फ हंसा सेक्टर-22 का रहने वाला है। अपराध शाखा टीम ने आरोपियो को अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से गस्त के दौरान सेक्टर-31 में अलग-अलग स्थान से 2-मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियो ने दोनों मोटरसाइकिलो को सेक्टर-31 एरिया में अलग-अलग स्थान से चोरी किया था। दोनों पर पूर्व में वाहन चोरी के मामले दर्ज है। आरोपियो को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।