नवमी को अवकाश घोषित होने से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने जताया आभार

Share

नवमी को अवकाश घोषित होने से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने जताया आभार

लखनऊ, 10 अक्टूबर (हि.स.)।राज्य सरकार ने महाअष्टमी व्रत एवं

नवमी व्रत का अवकाश घोषित कर कर्मचारियों को बहुत बड़ी राहत दी है। शारदीय नवरात्र

में बड़ी

संख्या में कर्मचारी 9 दिनों का व्रत रहकर देवी के नव रूपों की उपासना

करते हैं। सनातनियों के लिए महाष्टमी एवं महानवमी का व्रत अधिक महत्वपूर्ण है। इसी

दिन नवमी का हवन किया जाता है।

शारदीय नवरात्र सनातन धर्म का बहुत बड़ा त्योहार है।

राज्य

कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि

2024 के अवकाश

के कैलेंडर में अष्टमी नवमी के लिए कोई अवकाश घोषित नहीं था। नवरात्र का व्रत

रखने वाले व्रती साधकों को परेशानी हो रही थी। कर्मचारी अष्टमी नवमी की छुट्टी की

मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अष्टमी नवमी की छुट्टी घोषित कर

कर्मचारियों के प्रति अपनी चिंता दिखाई है। अष्टमी नवमी की छुट्टी के लिए

मुख्यमंत्री का बहुत-बहुत आभार एवं प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को

बहुत-बहुत बधाई।

राज्य

कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी महामंत्री अरुणा शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण जी दुबे, उपाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ चौरसिया, प्रीति पांडे, वीरेंद्र

यादव सहित संयुक्त परिषद के दर्जनों पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त

किया है।

उल्लेखनीय

है कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 11 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश

घोषित किया है। विभिन्न संगठनों की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय

नवरात्र की नवमी तिथि के अवसर पर यह अवकाश घोषित किया है।

—————