घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की दौली से काटकर मार डाला
खूंटी, 18 सितंबर (हि.स.)। मुरहू थाना क्षेत्र
के गुल्लू में
बुधवार को घरेलू
विवाद में पति
ने अपने पत्नी
को दौली और
लाठी डंडे से
मारकर हत्या कर
दी। मृतका की
पहचान गुल्लू निवासी
बिरसी मुंडरी (50) के
रूप में की
गई। पुलिस ने
महिला की हत्या
के आरोप में
उसके पति सुलेमान
बारला को गिरफ्तार
कर लिया है।
इस संबंध में
मुरहू थाने में
हत्या का मामला
दर्ज किया गया
है। जानकारी के
अनुसार बुधवार की सुबह
पति-पत्नी के
बीच घरेलू विवाद
के कारण झगड़ा
हो गया।
झगड़ा
होता देख पड़ोसी
एग्नेस हमसोय भी उनका
घर गया और
बीच बचाव करने
की कोशिश करने
लगा। उसी दौरान
एग्नेस हमसोय को भी
चोट लगी। विवाद
काफी बढ़ने से
गुस्से में आकर
सुलेमान बारला ने अपनी
पत्नी पर दौली
एवं लाठी से
हमला कर दिया,
जिससे बिरसी मुंडरी
की मौत हो
गयी। उस दौरान
पति भी घायल
हो गया। घटना
की जानकारी मिलते
ही मुरहू पुलिस
घटनास्थल पर पहुंची
और शव को
कब्जे में लेकर
पोस्टमार्टम के लिए
सदर अस्पताल भेजा।
साथ ही घायल
एग्नेस हमसोय और मृतका
के पति सुलेमान
बारला को हिरासत
में लेकर इलाज
के लिए भेजा।
एसडीपीओ वरूण रजक
ने बताया कि
घरेलू विवाद के
कारण हत्या हुई
है। पुलिस हत्या
के आरोपित को
हिरासत में लेकर
उसका इलाज करा
रही है।
—————