आईएमए परेड में एयूओ प्रवीण सिंह को मिला स्वार्ड ऑफ ऑनर अवॉर्ड - सरस जनवाद

आईएमए परेड में एयूओ प्रवीण सिंह को मिला स्वार्ड ऑफ ऑनर अवॉर्ड

Share

देहरादून, 08 जून (हि.स.)। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की शनिवार को पासिंग आउट परेड में जांबाज सैन्य अफसरों ने भाग लिया। परेड की समीक्षा करने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र ने कहा कि हमारे देश के जांबाज सैन्य अफसरों को सम्मानित किया गया है। यह सम्मान विशिष्ट श्रेणियों में दिया गया है।

भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड में विशिष्ट कार्यों के लिए स्वॉर्ड ऑफ ऑनर का प्रतिष्ठित पुरस्कार एयूओ प्रवीण सिंह को प्रदान किया गया, जबकि ऑर्डर ऑफ मेरिट में प्रथम स्थान पर आने वाले अधिकारी कैडेट के लिए स्वर्ण पदक एयूओ प्रवीण सिंह को दिया गया। इसी क्रम में ऑर्डर ऑफ मेरिट में दूसरे स्थान पर आने वाले अधिकारी कैडेट के लिए रजत पदक एसीए मोहित कापरी को दिया गया। ऑर्डर ऑफ मेरिट में तीसरे स्थान पर आने वाले अधिकारी कैडेट के लिए कांस्य पदक बीयूओ शौर्य भट्ट को प्रदान किया गया। इसी क्रम में तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम से ऑर्डर ऑफ मेरिट में प्रथम स्थान पर आने वाले अधिकारी कैडेट के लिए रजत पदक ऑफिसर कैडेट विनय भंडारी को तथा विदेश से ऑर्डर ऑफ मेरिट में प्रथम स्थान पर आने वाले अधिकारी कैडेट के लिए बांग्लादेश पदक एफओसी मोहम्मद नूर कुतुबुल आलम, बांग्लादेश को प्रदान किया गया। आईएमए परेड में स्प्रिंग टर्म 2024 के लिए 12 कंपनियों में से ओवरऑल प्रथम स्थान पर आने के लिए कोहिमा कंपनी को चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर प्रदान किया गया।