देहरादून, 15 दिसम्बर (हि.स.)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने विजय दिवस की पूर्व संध्या पर कहा कि प्रत्येक नागरिक को भारतीय सेना के वीर, साहसी, पराक्रमी व समर्पित जवानों पर गर्व है।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि 1971 के युद्ध के दौरान देश के सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता को देश कृतज्ञता के साथ याद करता है और उनके अद्वितीय साहस और बलिदान की कहानियां प्रत्येक देशवासी को गौरवान्वित करती हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता, सम्प्रभुता तथा अखण्डता की रक्षा के लिए समर्पित हमारी सेना और प्रत्येक जवान हमारा गौरव है। विजय दिवस भारतीय सेना के साहस, वीरता, शौर्य तथा पराक्रम का प्रतीक है।