हरिद्वार, 15 दिसम्बर (हि.स.)। खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के सौजन्य से ऋषिकुल मैदान में शुक्रवार को 121 जोड़ों का सामूहिक विवाह करवाया गया। समारोह में विधायक ने अपनी धर्मपत्नी सोनिया शर्मा संग सभी जोड़ों को आशीर्वाद के साथ उपहार भी दिए। 121 जोड़ों में हिंदू और मुस्लिम दोनों समाज के नव दम्पति शामिल थे। पूरे जिले से बड़ी संख्या में दूल्हा दुल्हन के रिश्तेदार भी शादी समारोह में पहुंचे थे।
विधायक उमेश कुमार ने कहा कि वह जनता के सुख दुख में सदैव दिन रात खड़े हैं। आगे भी भविष्य में इसी प्रकार सामाजिक कार्य होते रहेंगे।