हरिद्वार, 15 दिसम्बर (हि.स.)। पतंजलि भारतीय आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान से संबद्ध पतंजलि आयुर्वेद कॉलेज के 2023 के स्नातकोत्तर बैच का शिक्षारंभ समारोह हुआ। स्वामी रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण ने छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद प्रदान किया। तत्पश्चात कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार एवं उप प्राचार्य डॉ. गिरिश के.जे. के मार्गदर्शन में स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं का शिक्षा आरम्भ कराया गया।
कार्यक्रम में स्वामी रामदेव ने कहा कि आप सभी संकल्पित हों कि पतंजलि आयुर्वेद कॉलेज से दीक्षित होकर आप देश के विभिन्न प्रांतों में जाकर सेवाकार्य में संलग्न रहेंगे।
आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि आप सभी को पूरे विश्व में आयुर्वेद को प्रचारित-प्रसारित करना है। पतंजलि आयुर्वेद कॉलेज का एक-एक विद्यार्थी आयुर्वेद की पताका हाथ में लेकर निकलेगा तो वह दिन दूर नहीं जब आयुर्वेद की प्रतिष्ठा मुख्य चिकित्सा पद्धति के रूप में होगी।
कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मंच संचालन डॉ. विभूति चंद्राकर तथा डॉ. नेहा बरुआ के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने किया।