शराब पिलाने के बाद दोस्तों ने की थी बंटी की हत्या

Share

मेरठ, 11 दिसम्बर (हि.स.)। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के मोदीपुरम में बंद पड़े पेट्रोल पंप पर हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पाबली खास निवासी बंटी प्रजापति की हत्या उसके ही दोस्तों ने की थी। शराब पिलाने के बाद हुए विवाद में बंटी की हत्या की गई।

मोदीपुरम में एनएच-58 पर बंद पड़े पेट्रोल पंप पर शुक्रवार की रात ईंट से पीट-पीटकर युवक की हत्या की गई थी। चौकीदारी आसिफ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मृतक की पहचान पाबली खास गांव निवासी बंटी प्रजापति के रूप हुई थी। पुलिस ने बंटी प्रजापति की हत्या का खुलासा कर दिया है। बंटी की हत्या उसके ही दोस्तों ने की थी। बंटी प्रजापति शुक्रवार शाम को गांव से मोदीपुरम आया था। बंद पड़े पेट्रोल पंप पर गांव के ही बबलू और संदीप ने शराब पिलाने के बाद बंटी की ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपित फरार हो गए थे। शराब पीने के दौरान मारपीट के बाद बंटी की हत्या कर दी गई और आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। बबलू और संदीप मृतक के दोस्त थे। हत्या वाले दिन भी दोनों उसके साथ थे। शराब पिलाने के बाद दोनों ने सिर पर ईंटें मारकर बंटी की हत्या कर दी। एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह के अनुसार, आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।