सजा काट रहे बंदी की उपचार के दौरान मौत

Share

बरेली, 11 दिसम्बर(हि.स.)। केंद्रीय कारागार-दो में चार वर्षों से सजा काट रहे बंदी की सोमवार को इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

बंदी फतेहगंज पूर्वी का रहने वाला था, जो मार्ग दुर्घटना के प्रकरण में चार साल से सजा काट रहा था। फतेहगंज पूर्वी के मोहल्ला उत्तमगंज निवासी कैदी अर्जुन यादव ड्राइवर था। आज से चार साल पहले उसके वाहन से एक सड़क हादसा हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

उसके बाद से कैदी अर्जुन केंद्रीय कारागार-दो में चार साल से सजा काट रहा था। बीती रविवार को अर्जुन की तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

बंदी अर्जुन की मां सुदामा देवी ने बताया आखिरी बार 29 नवम्बर को वह अपने बेटे से न्यायालय में मिली थी। उस समय उनके बेटे की तबीयत ठीक थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ज़िला कारागार में इलाज न मिलने के कारण उनके बेटे की मौत हुई है।