हरिद्वार, 11 दिसंबर (हि.स.)। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।
ज्वालापुर के मोहल्ला अहबाब नगर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दिलशाद पुत्र जमशेद निवासी कासमपुर बुडाहेडी थाना पथरी द्वारा दुष्कर्म करने व गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपित दिलशाद पुत्र जमशेद निवासी कासमपुर बुडाहेडी थाना पथरी को बुक्कनपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।