दुष्कर्म का फरार आरोपित भेष बदल कर रह रहा था, पुलिस ने दबोचा

Share

हरिद्वार, 11 दिसंबर (हि.स.)। कोतवाली लक्सर ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पुलिस ने बचने के लिए भेष बदलकर लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस को आरोपित के दिल्ली में रहने की जानकारी मिली। आरोपित पुलिस से बचने के लिए भेष बदलकर रह रहा था। पुलिस ने आरोपित के ठिकाने पर दबिश देकर उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम वसीम पुत्र हसीन निवासी जलालाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।