12HPHO4 फोटो: पानसेमल विधानसभा में पहुंची भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा
बड़वानी, 12 सितंबर (हि.स.)। खण्डवा से प्रारंभ हुई भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा मंगलवार को बड़वानी जिले की पानसेमल विधानसभा पहुंची। यहां केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, प्रदेश प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, पूर्व मंत्री अंतरसिंह आर्य, जिला अध्यक्ष ओम सोनी ने रोड-शो में शामिल होकर जनता से आशीर्वाद लिया। रोड-शो के दौरान जनजातीय समुदाय के लोग बड़ी संख्या में दो पहिया वाहन पर सवार होकर साथ चल रहे थे। जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ रोड-शो का स्वागत हुआ।