12HPHO6 फोटो: डबरा से रवाना हुई भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा
दतिया, 12 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा ग्वालियर-चंबल संभाग में निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा मंगलवार को डबरा से प्रारंभ होकर सालवई होते हुए भितरवार के लिए रवाना हुई। यात्रा में प्रदेश शासन के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पार्टी के प्रदेश महामंत्री व यात्रा प्रभारी रणवीर सिंह रावत, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, पार्टी के प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर, जिला यात्रा प्रभारी श्याम सिंह सेंगर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा एवं सुमन शर्मा शामिल रहीं। स्थानीय नागरिकों द्वारा यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।