मंदसौर में 10 सितंबर को होगा ब्राह्मण समागम, एक लाख समाजजन एकत्रित होने का लक्ष्य

Share

08HREG430 मंदसौर में 10 सितंबर को होगा ब्राह्मण समागम, एक लाख समाजजन एकत्रित होने का लक्ष्य

मंदसौर, 8 सितम्बर (हि.स.)। ब्राह्मण समाज के अखिल भारतीय संगठन राष्ट्रीय परशुराम सेना की प्रदेश इकाई के तत्वावधान में 10 सितम्बर को मंदसौर के कृषि उपज मंडी प्रांगण में वृहद ब्राह्मण समागम का आयोजन होगा।जिसमें देश भर के एक लाख ब्रह्म जनों के एकत्र होने की संभावना है।

उपरोक्त जानकारी सकल ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं. दिलीप शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश जोशी, मप्र परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पं. जितेन्द्र व्यास व प्रदेश मीडिया प्रभारी पं. अनिल जोशी ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि इस भव्य आयोजन की व्यापक तैयारियां चल रही है। विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर नियमित रूप से निरंतर बैठके हो रही है यह ब्रह्म समागम पूज्य संतो और विद्वत विप्र जनों के सानिध्य व संरक्षण में सम्पन होगा।

वर्तमान व्यवस्थाओं में यह देखा जा यह देखा जा रहा है कि ब्राह्मण वर्ग लगातार उपेक्षा का शिकार हो रहा है।जबकि हमारे देश की सनातन परंपरा, धर्म, अध्यात्म, संस्कृति शिक्षा और संस्कार इन सबके संवाहक ब्राह्मण ही है। प्राचीनतम ऋषि परंपरा से ही ब्राह्मणों को सर्वोच्च सम्मान दिया गया है। वेद, पुराण उपनिषद श्रीमद भगवतगीता इन दिव्य ग्रंथों की रचना ब्राह्मण ऋषि महर्षियों ने की है जिन पर हमारे देश की जीवन शैली पूरी तरह अवलंबित है। जिनके आधार पर हमारे देश भारत ने विश्व गुरु होने का सम्मान अर्जित किया। ईश्वर ने भी ब्रह्मजनों को विशिष्ट सम्मान दिया है।

किंतु मौजूदा दौर में यह देखा जा रहा है कि राजव्यवस्थाओं ने ब्राह्मण वर्ग को पूरी तरह से हाशिए में धकेल रखा है। ब्राह्मण प्रतिभाएं स्वयं को कुंठित अनुभव कर रही है। सर्व सक्षम प्रतिभा संपन्न होने के बावजूद भी ब्राह्मण वर्ग की यह उपेक्षा बर्दाश्त से बाहर होती जा रही है इसीलिए ब्रह्म जनों को उनका वास्तविक सम्मान प्राप्त हो ब्राह्मण प्रतिभाओं का उचित सम्मान हो उन्हें सर्वोचित अवसर मिले ताकि ब्रह्म जम के सम्मान के साथ ही देश की धर्म संस्कृति परंपराएं भी सुरक्षित रहें। इन्हीं सब बिंदुओं को आधार मानकर यह विशालतम ब्रह्म समागम का आयोजन किया जा रहा है।

इस आयोजन में श्री भागवत विद्यापीठ सोला अहमदाबाद के पूज्य आचार्य भागवत के युवा ओजस्वी वक्ता पूज्य श्री भागवत ऋषि, वेदमूर्ति पूज्य स्वामी श्री निर्मल चेतन्य जी महाराज, स्वामी श्री राजेन्द्र पुरी जी महाराज, आचार्य श्री रामानुज,महामंडलेश्वर १००८ चिन्मयानंद महाराज श्रीश्री विद्याधाम इंदौर,महामंडलेश्वर १००८ स्वामी हितेश्वरनाथ महाराज पंच दशनाम जूना अखाड़ा,महामंडलेश्वर

महामंडलेश्वर गोपालदास महाराज पंचकुइया इंदौर,महामंडलेश्वर श्री सुखदेव महाराज हरिधाम इंदौर,महामंडलेश्वर मधुसुदनानंद महाराज सेमलिया,१००८ परमहंस स्वामी सांदीपनी महाराज नलखेड़ा, श्यामदास महाराज धामनोद,अखिलेश महाराज उज्जैन,पूज्य चौतन्यानंद महाराज, रामगोपाल शर्मा खाटू श्याम मन्दिर इंदौर, पवन शर्मा हंस दास मठ इंदौर, पंडित मिथिलेश मेहता निनोरा आश्रम,पं.भीमाशंकर शास्त्री ,पं. देवेंद्र शास्त्री धारिया खेड़ी,,पं शिवकरण प्रधान अध्यक्ष खाटू श्याम मन्दिर मंदसौर,पं. दशरथ शर्मा ष्भाईजीष्पं. राजेश शर्मा पं. राजेश राजौरा,पं गोपालकृष्ण शर्मा सभी मंदसौर प्रमुख हैं।जिनके सानिध्य में यह ब्राह्मण समागम संपन होगा। प्रातः 9 बजे से आयोजन स्थल पर ही पंजीयन किया जाएगा। 11 बजे से समागम का शुभारंभ होगा।