आगरा , 15 अक्टूबर । आगरा में 2023 को एक जमीन पर कब्जे के प्रकरण में जानलेवा हमला, कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी आदि कई धाराओं में पंजीकृत अभियोग में विवेचना के दौरान न्यायालय से पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुए हैं जिनमें से तीन कैबिनेट मंत्री के भतीजे बताए गए हैं।
आगरा में थाना क्षेत्र जगदीशपुर अंतर्गत प्रेम टॉकीज के सामने मुख्य सड़क पर बेशकीमती जमीन एक जमीन पर कथित कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी द्वारा बलपूर्वक कब्जा किये जाने एवं जानलेवा हमले समेत कई गंभीर धाराओं मैं 7 नामजद आरोपितों के खिलाफ थाना जगदीशपुरा आगरा में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
आगरा के थाना जगदीशपुरा के भीमनगर के रहने वाले मुक़दमे के वादी रमेश चंद सोनी ने बताया कि उन्होंने एक प्रॉपर्टी खरीदी थी। जिस पर उन्होंने 4 दुकानें बना ली हैं। इस प्रॉपर्टी का बैनामा भी उसके नाम पर है, लेकिन जगदीशपुरा के रहने वाले सुनील गोली पुत्र सुशील कर्दम निवासी भीमनगर वेद जी वाली गली जगदीशपुर की नजर इस प्रॉपर्टी पर थी। 23 सितंबर 2023 को वह अपने साथ 30-35 लोगों को लेकर आया और उसकी प्रॉपर्टी पर कब्जा करने का प्रयास किया। जब इसका विरोध किया गया तो लोग हमलावर हो गए। सुनील गोली ने उन पर फायर कर दिया। लाठी-डंडों से लोगों को पीटने लगे।
रमेश चंद सोनी ने बताया कि यह घटना 23 सितंबर 2023 की थी। वादी द्वारा इस संबंध में थाने में अभियोग पंजीकृत ना होने पर न्यायालय की शरण ली और न्यायालय के आदेश से 5 नवंबर 2023 को थाना जगदीशपुर पर पंजीकृत हुआ।
इस प्रकरण में थाना जगदीशपुर में पंजीकृत मु0अपराध संख्या 586/23 धारा 147 148 149 452 504 506 420 467 468 471307 323 384 और 120 बी में सात नामजद तथा 30-35 अज्ञात व्यक्ति सम्मिलित हैं। बाद में यह अभियोग विवेचना के लिए थाना जगदीशपुरा से अपराध शाखा में स्थानांतरित कर दिया गया।
इस संबंध में दर्ज एफ आई आर में सुनील गोली, उनके भाई अनुराग उर्फ गोलू, राजा पुत्रगण सुशील कर्दम, धर्मेंद्र सागर, ओमवती ओमवती के दो पुत्र अजय व नरेंद्र के नाम सम्मिलित हैं। बताया गया सुशील कर्दम कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य के भाई हैं और उनके ही तीनों पुत्र भी सुनील,गोलू और राजा इस प्रकरण में सम्मिलित हैं
इस प्रकार में नामजद आरोपित धर्मेंद्र सागर और ओमवती को पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार कर पूर्व में जेल भेजा जा चुका है जो आगरा जिला जेल में निरुद्ध है।वादी का आरोप मंत्री के प्रभाव में एन बी डब्लू के बाद भी आरोपितों की नहीं हो रही गिरफ्तारी
पीड़ित का आरोप कि आरोपियों को राजनैतिक संरक्षण के कारण नहीं हो पा रही गिरफ्तारी
पंजीकृत अभियोग में सुनील गोली सहित अन्य साथ नामजदो की गिरफ्तारी के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आगरा द्वारा बीते 01 अक्टूबर 2026 को गैर जमानती वारंट जारी किए। वादी रमेश सोनी का कहना है कि इस मामले में कैबिनेट मंत्री के तीन भतीजे शामिल हैं अत: न्यायालय से 1 अक्टूबर को गैर जमानती वारंट निर्गत होने के बावजूद भी पुलिस द्वारा इनकी गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। इस मुकदमे की विवेचना वर्तमान में आगरा की अपराध शाखा के निरीक्षक राजीव मलिक द्वारा की जा रही है राजीव मलिक द्वारा बताया गया कि विवेचना जारी है और विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
