उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं की राष्ट्र निर्माण में अहम भूूमिका : श्रीमहन्त राम रतन गिरि

Share

15HREG321 उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं की राष्ट्र निर्माण में अहम भूूमिका : श्रीमहन्त राम रतन गिरि

शौर्य दीवार पर अमर शहीदों को दी पुष्पांजलि

हरिद्वार, 15 अगस्त (हि.स.)। एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) काॅलेज में 77 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद काॅलेज में बनायी गयी शौर्य दीवार पर देश के अमर शहीदों को पुष्पाजंली अर्पित की गयी।

इस अवसर पर काॅलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री महन्त राम रतन गिरि ने कहा कि हमें शहीदों के सपनों का भारत बनाने का प्रण लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले युवाओं की राष्ट्र निर्माण में अहम भूूमिका होती है।

काॅलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि हमें अपने देश की एकता व अखण्डता पर गर्व करना चाहिए। स्वतंत्रता पर राष्ट्र के विकास एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में हम सबका व्यक्तिगत उत्तरदायित्व है कि एक सुदृढ़ एवं मजबूत राष्ट्र निर्माण में निष्काम भाव से कर्मशील रहकर अपना सर्वोत्तम योगदान दें।

कार्यक्रम का संचालन डाॅ. संजय माहेश्वरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर काॅलेज की शिक्षा डाॅ. लता शर्मा ने देश भक्ति कविता, काॅलेज छात्रा अपराजिता ने स्वलिखित कविता प्रस्तुत की तथा अर्शिका ने आजादी से पूर्व से वर्तमान तक का संक्षिप्त में इतिहास बताया।

इस अवसर पर स्टाफ सहित काॅलेज के छात्र-छात्राऐ उपस्थित रहे।