07HREG235 मंदसौर: पशुपतिनाथ महादेव के दर्शन करने के लिए पहुंचे भक्त, कावड यात्राएं भी पहुंची मंदिर
मंदसौर, 7 अगस्त (हि.स.)। श्रावण मास के पांचवें सोमवार को भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में बड़ी संख्या बाबा के भक्त दर्शन करने पहुंचे। सुबह से ही मंदिर में भक्तो की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान आशुतोष के दर्शन किए।
सुबह अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ का दूध दही, भांग, सहित पंचामृत से विशेष अभिषेक किया गया। मंदिर के पट सुबह 5 बजे से ही भक्तो के लिए खोल दिए गए थे। पांचवें सोमवार को लेकर मंदिर आकर्षक साज सज्जा के साथ विद्युत की सजावट गई है। आज दिनभर मंदिर में धार्मिक आयोजन हुए। वही शाम को महाआरती का आयोजन होगा। सोमवार को पशुपतिनाथ बाबा का मखानां से विशेष श्रृंगार किया गया।
सोमवार भगवान भोलेनाथ को 1008 ताम्बूल का भोग लगाया गया। भगवान पशुपतिनाथ के साथ ही शहर से लेकर अंचल के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ रही। शिवालयों में हर हर बम बम के जयकारों की गूंज रही।
भोलेनाथ के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं में भोलेनाथ के दर्शन किए। अष्टमुखी महादेव के दर्शन करने आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्त कांवड़ यात्रा और पद यात्रा कर पहुंचे। कावड़ यात्रा में डीजे की धुन पर भक्तों के जमकर नृत्य किए।
श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ की पूजा आराधना कर सुख समृद्धि की कामना की। अल सुबह से शुरू हुए भगवान के दर्शनों का सिलसिला देर रात तक जारी रहेगा। शाम को महा आरती का आयोजन किया जाएगा।