जिला न्यायालय परिसर में किया गया पौधरोपण

Share

16HREG157 जिला न्यायालय परिसर में किया गया पौधरोपण

नैनीताल, 16 जुलाई (हि.स.)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वावधान में रविवार को दीवानी न्यायालय व उसके आस-पास के क्षेत्रों में पौधरोपण किया गया।

जिला न्यायाधीश सुजाता सिंह व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव वरिष्ठ सिविल जज बीनू गुलियानी ने जनपद में संचालित ‘मानवता के उत्तम जीवन के लिए वृक्षों का महत्व’ कार्यक्रम के तहत फलदार, औषधीय व छायादार पौधों का रोपण किया। उन्होंने बताया कि यह पौधरोपण कार्यक्रम 21 जून 21 जुलाई 2023 तक चलाया जा रहा है।

इस अवसर पर परिवार न्यायाधीश सुवीर कुमार, प्रथम अपर जिला न्यायाधीश अजय चौधरी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रमेश सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योत्सना, सिविल जज सीनियर डिविजन पुनीत कुमार, सिविल जज जूनियर डिविजन तनूजा कश्यप, सिविल जज जूनियर डिविजन प्रथम अपर आयशा फरहीन, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष जोशी, शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सुशील कुमार शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता सोहन तिवारी सहित जिला न्यायालय परिसर के कर्मचारी उपस्थित रहे।