14HREG302 मप्रः मुख्यमंत्री शिवराज ने श्रद्धेय कैलाश जोशी को जयंती पर किया नमन
भोपाल, 14 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कैलाश जोशी की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने शुक्रवार को निवास स्थित सभागार में श्रद्धेय जोशी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा कि राजनीति के संत, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, हमारे अग्रज, श्रद्धेय कैलाश जोशी जी की जयंती पर कोटिशः नमन करता हूँ। उनके जीवन का हर क्षण प्रदेश, देश और समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा। अपने कार्यों और विचारों के माध्यम से वे सदैव हमारे अंतःकरण में जीवित रहेंगे। श्रद्धेय जोशी जी का स्वभाव अद्भुत था, उनकी तपस्या ने ही भारतीय जनता पार्टी को आज इस मुकाम पर पहुंचाया है।
उल्लेखनीय है कि कैलाश जोशी का जन्म 14 जुलाई 1929 को हाटपिपलिया जिला देवास में हुआ था। वे वर्ष 1977-78 में प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। स्वर्गीय जोशी आठ बार विधायक, दो बार लोकसभा और एक बार राज्यसभा के सदस्य रहे। वे जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। जोशी मध्यप्रदेश की राजनीति में संत के नाम से प्रसिद्ध थे। उनका अवसान 24 नवम्बर 2019 को हुआ।