भोपाल: रातापानी अभ्यारण्य में छोड़ा गया द्रोणांचल आर्मी एरिया से पकड़ा गया तेंदुआ

Share

11HREG377 भोपाल: रातापानी अभ्यारण्य में छोड़ा गया द्रोणांचल आर्मी एरिया से पकड़ा गया तेंदुआ

भोपाल, 11 जुलाई (हि.स.)। वन विभाग की टीम द्वारा द्रोणांचल आर्मी एरिया में लगाए गए पिंजरे में शुक्रवार-शनिवार की रात को एक तेंदुआ फंस गया था। उक्त तेंदुए को रेस्क्यू करके वन विहार ले जाया गया था। वन विहार में तेंदुए के स्वास्थ्य की जांच के बाद मंगलवार को उसे रातापानी अभ्यारण्य में छोड़ दिया गया।

वन विहार प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मंगलवार को वन विहार के वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता, वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन ट्रस्ट के डॉ. प्रशांत देशमुख तथा वाइल्ड लाइफ एसओएस के डॉ. रजत कुलकर्णी द्वारा तेंदुए के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच में पूरी तरह स्वस्थ पाए जाने पर तेंदुए को उसके प्राकृतिक रहवास में छोड़े जाने का निर्णय लिया गया। इसके उपरांत मंगलवार को ही उक्त नर तेंदुए को रेडियो कॉलर लगाकर रातापानी अभ्यारण्य में छोड़ दिया गया।